Search

 
 
 

Ranchi News :जगन्नाथपुर के पटेल नगर से भाई-बहन लापता, तलाश में जुटी पुलिस

राजधानी में आए दिन बच्चे के लापता होने की खबर सामने आ रही है. ताजा मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है. यहां बीते 25 मई की दोपहर से भाई-बहन लापता हैं. पिता चिरंजीव महतो ने जगन्नाथपुर थाना मेंयुवांश उर्फ तूफान (छह वर्षीय) और रोशनी कुमारी (10 वर्षीय) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई  है.
 

Ranchi : राजधानी में आए दिन बच्चे के लापता होने की खबर सामने आ रही है. ताजा मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है. यहां बीते 25 मई की दोपहर से भाई-बहन लापता हैं. पिता चिरंजीव महतो ने जगन्नाथपुर थाना मेंयुवांश उर्फ तूफान (छह वर्षीय) और रोशनी कुमारी (10 वर्षीय) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई  है. 


सीसीटीवी में दिखे दोनों बच्चे

पुलिस बच्चों की तलाश में लगातार छापेमारी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. एक फुटेज में दोनों बच्चे घर से कुछ दूरी पर नजर आए हैं. रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक जगहों के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं. 

 

परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चों के संबंध में किसी को भी कोई जानकारी मिले तो तुरंत 9572650742 या थाना के नंबर 9431706169 पर सूचना दें. परिवार ने बताया कि युवांश का इलाज भी चल रहा है, ऐसे में बच्चों के लापता होने से घरवालों की चिंता और बढ़ गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही