Search

 
 
 

Jamshedpur :  सीतारामडेरा में प्लंबर ने की आत्महत्या, एक दिन पहले से अस्पताल से लौटा था घर

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित निर्मलनगर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  मृतक की पहचान विजय दास (53 वर्षीय) के रूप में हुई है और वह पेशे से प्लंबर था. घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है.
 

Jamshedpur :  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित निर्मलनगर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  मृतक की पहचान विजय दास (53 वर्षीय) के रूप में हुई है और वह पेशे से प्लंबर था. घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, विजय दास प्लंबर का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रहा था. उसे कुछ दिन पहले ही एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था और सोमवार को वह घर लौटा था. 

 

परिजनों ने बताया कि घटना के समय विजय दास घर में अकेला था. उसकी पत्नी बच्चों को ट्यूशन छोड़ने बाहर गई थी. जब वह वापस लौटी तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. अंदर जाकर देखा तो विजय दास फंदे से लटका पाया गया.

 

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में विजय को टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, जहां लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को उसे परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही