Search

 
 
 

दूरबीन दिखाकर इरफान ने बाबूलाल को दी चुनौती, बोले- सबूत पेश करें

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आईपीएच सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेता और प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने एंबुलेंस और दवा घोटाले के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे सरकार की छवि खराब करने की साजिश करार दिया.
 

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आईपीएच सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेता और प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने एंबुलेंस और दवा घोटाले के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे सरकार की छवि खराब करने की साजिश करार दिया.

 

इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि 251 एंबुलेंस एनएचएम में बेकार पड़ी हुई हैं. मंत्री ने कहा कि अगर इतनी एंबुलेंस खड़ी हैं तो उनकी जानकारी सार्वजनिक की जाए. इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए एक दूरबीन दिखाया और कहा कि इसे बाबूलाल मरांडी को भेज देंगे ताकि वे खुद जाकर एंबुलेंस देख सकें.

 

मंत्री ने कहा कि राज्य में पुरानी एंबुलेंस काफी ज्यादा चल चुकी हैं और अब नई एंबुलेंस की जरूरत है. सरकार इसी दिशा में काम कर रही है. उन्होंने बताया कि दुमका और रांची में नए कॉल सेंटर शुरू किए जाएंगे ताकि फोन करने के 15 मिनट के भीतर एंबुलेंस लोगों तक पहुंच सके.

 

दवाओं के एक्सपायर होने के आरोपों पर इरफान अंसारी ने कहा कि कई दवाएं आपदा और विशेष बीमारियों के लिए पहले से खरीदी जाती हैं. बीमारी कम होने पर कुछ दवाएं स्टॉक में बच जाती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लैब जांच में खराब पाई गई दवाओं का भुगतान नहीं किया गया और उन्हें वितरण से रोक दिया गया है.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने बाबूलाल मरांडी को एक सप्ताह के भीतर आरोपों का प्रमाण देने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि यदि सबूत पेश नहीं किया गया तो उनके खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.

 

इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि झारखंड का स्वास्थ्य विभाग देश में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है और सरकार इसे पहले स्थान पर लाने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने बताया कि राज्य में रिम्स-2 की तैयारी चल रही है और पीजी सीटों में भी बढ़ोतरी की गई है.

 

मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में एआई और रोबोटिक तकनीक को शामिल करने की योजना पर भी काम हो रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शैलेंद्र श्रीवास्तव को सेवा विस्तार नहीं दिया गया था, बल्कि प्रक्रिया के तहत नियुक्ति की गई थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में इरफान अंसारी ने कहा कि वे स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और किसी भी तरह के निराधार आरोप से उनका मनोबल कमजोर नहीं होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही