- हाट से घर लौटने के दौरान गोरांगसाई के पास हुआ हादसा
- घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर किया गया रेफर
Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान 24 वर्षीय मंगल पाडेया के रूप में हुई है. वह कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खेडियाघर गांव का रहने वाला था. वहीं, घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय मंटू चातर के रूप में हुई है. वह भी उसी गांव का निवासी है.
इसे भी पढ़ें:
बताया जाता है कि दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाट से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गोरांगसाई के पास अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल कुमारडुंगी अस्पताल पहुंचाया गया.
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मंगल पाडेया को मृत घोषित कर दिया. वहीं, मंटू चातर की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. इधर, कुमारडुंगी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

