Search

 
 
 

Chaibasa News: गुवा सेल में उत्पादन कार्य पर उठे सवाल, पूर्व विधायक ने सौंपा मांग पत्र

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा सेल में लौह अयस्क उत्पादन कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. सोमवार को जगन्नाथपुर के पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने गुवा सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपते हुए उत्पादन कार्य से जुड़ी निविदा प्रक्रिया और कार्य निष्पादन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की.
 

(Amit Kumar)
Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा सेल में लौह अयस्क उत्पादन कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. सोमवार को जगन्नाथपुर के पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने गुवा सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपते हुए उत्पादन कार्य से जुड़ी निविदा प्रक्रिया और कार्य निष्पादन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की.


उन्होंने आरोप लगाया कि उत्पादन कार्य में निर्धारित मानकों और निविदा शर्तों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया, जिससे सेल को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार की भूमिका की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.


पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो जनहित में आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा. इधर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही