- 1600 किलो जावा महुआ और 40 लीटर अवैध शराब बरामद
Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध महुआ चुलाई शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का छापेमारी अभियान लगातार जारी है. उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ागांव में नदी किनारे अवैध महुआ चुलाई शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया.
इसे भी पढ़ें:
कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित चार महुआ चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. वहीं, मौके से करीब 1600 किलोग्राम चुलाई जावा महुआ और 40 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई.
विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

