Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा प्रखंड के झलियामारा से बेहराबिंदा तक करीब चार किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क का अब निर्माण होगा. लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क के निर्माण कार्य का रविवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शिलान्यास किया.
इसे भी पढ़ें:
इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क और आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे. सड़क बनने से झलियामारा, बेहराबिंदा समेत आसपास के गांवों के लोगों को काफी सुविधा होगी और प्रखंड मुख्यालय तक आवागमन आसान होगा.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है.
मौके पर आरईओ के सहायक अभियंता मोनीश अतहर, कनीय अभियंता आनंद कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, बेहराबिंदा के ग्रामीण मुंडा लखिन्द्र महतो, झलियामारा के जयपाल हेम्ब्रम, गणेश जोंको, बोयकेडा के मुखिया सोहन माझी, पूर्व मुखिया अमित अंगरिया, बजरंग साहू, सूरज साहू, काजल प्रधान, भीमसेन माझी, दीपक माझी, रमेश महतो, सुभाष महतो, सनातन पूर्ति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

