Search

Chaibasa News : शंकर लागुरी हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में हुए शंकर लागुरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां, एक फायर पिस्टल का पिलेट और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. बता दें कि 13 जुलाई को शंकर लागुरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें
  • पैसों के विवाद में हुई थी हत्या

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में हुए शंकर लागुरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां, एक फायर पिस्टल का पिलेट और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. बता दें कि 13 जुलाई को शंकर लागुरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

गिरफ्तार आरोपियों में विजय लागुरी (30 वर्ष) और महेंद्र लागुरी (20 वर्ष) शामिल हैं. दोनों मृतक के परिजन हैं. इसे लेकर एसडीपीओ रफाएल मुर्मू के कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि घटना को लेकर  विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया गया था. छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

Uploaded Image

पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए. जांच में सामने आया कि शंकर लागुरी ने दूसरी जाति की युवती से प्रेम विवाह किया था. इसे लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसके अलावा जमीन बिक्री से प्राप्त राशि के बंटवारे को लेकर भी पारिवारिक तनाव था. इसी रंजिश में विजय लागुरी और महेंद्र लागुरी ने शंकर लागुरी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

वहीं, छापेमारी दल में एसडीपीओ रफाएल मुर्मू, हाटगम्हरिया थाना प्रभारी, किशुन दास, सहायक अवर निरीक्षक सत्यलाल राम, सहायक अवर निरीक्षक सुकलाल डुडु, यदुनंदन महतो के अलावे अन्य पुलिस जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही