Search

 
 
 

Chaibasa News : बंदगांव में 7 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख कैश भी बरामद

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अफीम तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से भारी मात्रा में अफीम और नकदी भी बरामद की गई है.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अफीम तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से भारी मात्रा में अफीम और नकदी भी बरामद की गई है.

 

जानकारी के अनुसरा, एसपी अमित रेनू को को गुप्त सूचना मिली थी कि बंदगांव क्षेत्र से होकर मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है. सूचना की पुष्टि होने के बाद बंदगांव थाना पुलिस ने मुख्य सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया.

 

जांच के दौरान एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से 7 किलो अफीम, 7 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से हजारीबाग निवासी राहुल कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया.

 

बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी के किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही