Search

 
 
 

Chaibasa News: कुमारडुंगी के एकलव्य विद्यालय से चोरी के पंखे-गद्दे बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, अंधारी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया कर दिया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, अंधारी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया कर दिया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, 6 जून को गण्डकीया गांव निवासी सरदार आल्डा (56) ने कुमारडुंगी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. 


शिकायत में बताया गया कि विद्यालय परिसर से 8 दीवार पंखे, 11 लोहे के बेड तथा 4 गद्दे चोरी हो गई हैं. इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर DSP जगन्नाथपुर रफायल मुर्मू के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया.  पुलिस सघन छापेमारी करते हुए दो आरोपी राम हेम्ब्रम (38) एवं रासिका हेम्ब्रम (31) को गिरफ्तार किया. जो गण्डकीदा, टोला जंजरासाई, थाना कुमारडूंगी  निवासी है. पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.


गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गए पंखे, बेड, गद्दे बरामद किए है. पुलिस के अनुसार, आरोपी रासिका हेम्ब्रम का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही