Search

 
 
 

Chaibasa News: जराईकेला के सागजोड़ी में कुएं में गिरा किशोर, मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के जराईकेला की सागजोड़ी गांव स्थित अजम्बर चौक के समीप एक कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, सागजोड़ी गांव निवासी शंकर भूमिज का पुत्र हरीश भूमिज (14) शनिवार को अपनी छोटी बहन के साथ नहाने के लिए कुएं पर गया था.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला के जराईकेला की सागजोड़ी गांव स्थित अजम्बर चौक के समीप एक कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, सागजोड़ी गांव निवासी शंकर भूमिज का पुत्र हरीश भूमिज (14) शनिवार को अपनी छोटी बहन के साथ नहाने के लिए कुएं पर गया था. इसी दौरान नहाने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा.

 
कुछ देर तक हरीश पानी से बाहर नहीं निकला तो आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन कुआं काफी गहरा होने के कारण किशोर दिखाई नहीं दे रहा था. इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर हरीश को कुएं से बाहर निकाला गया. उसे तत्काल स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.


सूचना मिलने पर जराईकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही