Search

 
 
 

Chaibasa News: गोइलकेरा में छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा ही भविष्य की ताकत- जगत माझी

झारखंड सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत बुधवार को गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय परिसर में कक्षा आठ की छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पहले चरण में पीएमश्री बालिका मध्य विद्यालय की लगभग 128 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Nitish Thakur

Goilkera: झारखंड सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत बुधवार को गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय परिसर में कक्षा आठ की छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पहले चरण में पीएमश्री बालिका मध्य विद्यालय की लगभग 128 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगत शामिल हुए. 

Uploaded Image
जानकारी के अनुसार गोइलकेरा प्रखंड में इस योजना के तहत कक्षा आठ के करीब 1450 छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की जाएगी. साइकिल वितरण के बाद विधायक जगत माझी ने छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. 

 

इसे भी पढ़ें:


उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है. राज्य सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निःशुल्क शिक्षा, मध्याह्न भोजन, पोशाक, छात्रवृत्ति तथा साइकिल जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. साइकिल वितरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दूरी किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने और कोई भी छात्र-छात्राएं विद्यालय जाने से वंचित न रहे. विधायक ने छात्राओं से कहा कि नियमित रूप से विद्यालय आएं और बीच में पढ़ाई कभी न छोड़ें. 


कार्यक्रम के दौरान पीएमश्री बालिका मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र प्रधान ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया. इस पर विधायक ने उपायुक्त से वार्ता कर जल्द ही इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. 


इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजय कुमार यादव, बीपीओ राजेश कुमार गुप्ता, बीआरपी किशोर महतो, झामुमो नेता अकबर खान सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही