Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत तोडांगसाई गांव में के.एस.एस. स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सुरीन एफसी पाताहातु और झरना एण्ड झरना लुपुंगगुटू के बीच खेला गया. प्रतियोगिता में सुरीन एफसी पाताहातु की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.
इसे भी पढ़ें:
फाइनल मैच में मध्यांतर से पहले पाताहातु की टीम ने दो गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली थी. मध्यांतर के बाद टीम ने दो और गोल दागे, जिससे सुरीन एफसी पाताहातु 4-0 से विजेता बनी. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई शामिल हुए. उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया माजी राम जोंकों, सम्मानित अतिथि के रूप में उप मुखिया कुतलु ओमोंग, पासिंह पूर्ति, कृपासिंधु पूर्ति, प्रेमलाल पूर्ति, अंतु लाल पूर्ति, सुरेश जोंकों, दामु पूर्ति, डोरसोना पूर्ति, सुशील पूर्ति सहित कई ग्रामीण स्त्री-पुरुष उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

