Search

 
 
 

Chaibasa News: मनोहरपुर में 6 दवा दुकानों की हुई जांच, नहीं मिली कोई गड़बड़ी

पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर मादक द्रव्यों व नशीली दवाओं के अवैध क्रय-विक्रय तथा उनके दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए मनोहरपुर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें
  • एक पर कार्रवाई

Chakradharpur (Shambhu Kumar):पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर मादक द्रव्यों व नशीली दवाओं के अवैध क्रय-विक्रय तथा उनके दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए मनोहरपुर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया.

 

 

अभियान के तहत औषधि निरीक्षक ने क्षेत्र के चार खुदरा और दो थोक औषधि प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उन दवाओं के भंडारण, वितरण और बिक्री पर विशेष नजर रखी गई, जिनका दुरुपयोग नशीले पदार्थों के रूप में किया जा सकता है. 

 

Uploaded Image

अधिकारियों ने दवा दुकानों के क्रय-विक्रय रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और अन्य वैधानिक अभिलेखों की विस्तार से जांच की। जांच में किसी भी प्रतिष्ठान में वित्तीय अथवा स्टॉक संबंधी अनियमितता नहीं पाई गई. सभी अभिलेख संतोषजनक पाए गए.

 

अभियान के दौरान युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ाने वाली कोडीन युक्त कफ सिरप के अनधिकृत भंडारण या अवैध बिक्री का भी कोई मामला सामने नहीं आया.हालांकि, निरीक्षण के दौरान एक खुदरा दवा दुकान में नियमों के अनुरूप निबंधित फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए. 

 

इसे औषधि व प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. मामले में अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा संबंधित दवा दुकान का लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही