Search

 
 
 

Chaibasa News: झींकपानी में तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त, 3 के खिलाफ FIR दर्ज

पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध चुलाई शराब के निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले के मुफ्फसिल और झींकपानी थाना क्षेत्रों में संचालित तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें


Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध चुलाई शराब के निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले के मुफ्फसिल और झींकपानी थाना क्षेत्रों में संचालित तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है. इस दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त जावा-महुआ बरामद कर नष्ट किया.

Uploaded Image
वहीं, तीन आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. कार्रवाई के दौरान लगभग 40 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा शराब निर्माण के लिए रखे गए करीब 1200 किलोग्राम जावा-महुआ को नष्ट किया गया. 

 

इसे भी पढ़ें:


उत्पाद अधिकारी ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव में संचालित एक अवैध शराब भट्ठी तथा झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में संचालित दो अवैध भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया. मामले में अवैध शराब निर्माण एवं संचालन से जुड़े तीन आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही