Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की सोनुवा पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई की. सोनुवा पुलिस सुबह एनएच 320डी के सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क के बेगुना के पास सड़क पर खड़े अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया. जबकि, ट्रैक्टर का इंजन गायब था. पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर के टॉली को सोनुवा थाना में रखा है. जिसकी सूचना जिला खनन विभाग को देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें:
एनजीटी लागू होने व पुलिस की छापेमारी के बावजूद प्रतिदिन दर्जनों अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली गुदड़ी व गोइलकेरा में कारो नदी से अवैध बालू लेकर चक्रधरपुर व कराईकेला क्षेत्र में परिवहन करते है. मामले को लेकर आशंका है कि अवैध बालू परिवहन करते समय पुलिस छापेमारी के डर से ड्राइवर ट्रैक्टर का ट्रॉली छोड़ इंजन लेकर भाग गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

