Search

 
 
 

Chaibasa News: गुवा गोलीकांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीदों के सपनों को पूरा करने का संकल्प

Chaibasa News: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने शहीद वेदी पर नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. सांसद जोबा माझी ने कहा कि शहीदों को केवल श्रद्धांजलि देना पर्याप्त नहीं है. जिन हक और अधिकारों के लिए उन्होंने संघर्ष किया और अपनी जान की कुर्बानी दी, उस लड़ाई को आगे बढ़ाना भी जरूरी है.
 
गुवा गोलीकांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Amit Kumar

Chaibasa News: गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई. गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा, मझगांव विधायक नीरल पूर्ति, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु और घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर बलिदानियों को नमन किया. 


इस दौरान जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया. सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने शहीद वेदी पर नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

 

इसे भी पढ़ें:


सांसद जोबा माझी ने कहा कि शहीदों को केवल श्रद्धांजलि देना पर्याप्त नहीं है. जिन हक और अधिकारों के लिए उन्होंने संघर्ष किया और अपनी जान की कुर्बानी दी, उस लड़ाई को आगे बढ़ाना भी जरूरी है. जल, जंगल और जमीन की रक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है और उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता.


वहीं, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने भी सादगी के साथ शहीद दिवस मनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि गुवा के वीर शहीदों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था. उनके त्याग को हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि युवाओं को शहीदों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करना चाहिए.


कार्यक्रम में सिंहभूम प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम, कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू और डीडीसी उत्कर्ष कुमार के अलावे विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही