Search

 
 
 

Chaibasa News : धूप से बचने के लिए कार में घुसे दो बच्चे, दम घुटने से एक बच्ची की मौत

सदर थाना क्षेत्र के टुंगरी मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. दो बच्चे धूप से बचने के लिए ग्रीन फ्लैट के सामने सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में घुसे और उसी के अंदर कैद हो गए.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : सदर थाना क्षेत्र के टुंगरी मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. दो बच्चे धूप से बचने के लिए ग्रीन फ्लैट के सामने सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में घुसे और उसी के अंदर कैद हो गए.ऑक्सीजन की कमी के कारण एक बच्ची की मौत हो गई है.हालांकि दूसरा बच्चा बच कर निकल गया. इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है. 

 

Uploaded Image

बताया जा रहा है कि एसपीजी मिशन कंपाउंड के रहने वाले दो बच्चे आलोक गोप और इशानी गोप टुंगरी स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए घर से निकले थे. धूप ज्यादा होने के कारण दोनों बच्चे कार के अंदर घुसकर बैठ गए.ऑक्सीजन की कमी होने के कारण आलोक तो किसी तरह से बाहर निकल गया लेकिन इस दौरान 5 साल की ईशानी बेहोश हो गई. 

 

बुधवार देर शाम में लड़के ने घर जाकर परिवार के लोगों को बताया.इस घटना की जानकारी होते ही परिजन पहुंचे.तब तक बच्ची की हालत बिगड़ चुकी थी.देर शाम में उसे गाड़ी से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है बाहर से गाड़ी का दरवाजा खोल कर बच्चे उसमे घुस गए थे , लेकिन अंदर से दरवाजा खोलने में उन्हें दिक्कत हुई.इधर गुरवार को चाईबासा के सदस्य अस्पताल में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया. वहीं घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही