Search

 
 
 

Chaibasa News: किरीबुरू में जानलेवा हमला मामले में दो युवक गिरफ्तार, पहुंचा जेल

पश्चिमी सिंहभूम जिला के किरीबुरू पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित ठाकुर (19) और आकाश दास उर्फ छोटू (21) के रूप में हुई है.
 

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिला के किरीबुरू पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित ठाकुर (19) और आकाश दास उर्फ छोटू (21) के रूप में हुई है. दोनों किरीबुरू थाना क्षेत्र के निवासी हैं.


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने किरीबुरू निवासी अखिलेश पान पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. हमले में अखिलेश का पैर टूट गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.


थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अखिलेश पान और आरोपियों के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी. इसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को 20 जून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले में घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित रूप से शामिल व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही