Search

 
 
 

Chaibasa News : कुजू नदी पुल से कूद कर युवक ने दी जान

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की कुजू पुल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 18 वर्षीय समीर कुंकल के रूप में की गई.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की कुजू पुल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 18 वर्षीय समीर कुंकल के रूप में की गई. समीर कुंकल जिले के मंझारी थाना अंतर्गत बुनुमलता गांव का रहने वाला था. 
समीर चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिकुरसाइ में भाड़े का घर लेकर अपने एक दोस्त के साथ रहता था. वह अपने मां बाप का इकलौता बेटा था. उसने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी. 


बताया जाता है कि शनिवार को लगभग 11बजे वह अपने रूम से निकला था. कुछ देर बाद पता चला कि वह कुजु पुल से कुद कर जख्मी हो गया है. उसे कुजु गांव के ग्रामीणों ने घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


परिजनों ने बताया कि वह अपने एक दोस्त को फोन कर बताया कि वह कुजु में है. किसी को अंदेशा नहीं था कि कुजु पुल से कुद कर जान दे देगा. वहीं मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. परिजनों का कहना है कि उन लोगों को मालूम ही नहीं है कि समीर किस लड़की से प्रेम करता था. फिलहाल उस लड़की के बारे में पता लगाया जा रहा है.

 

समीर के दोस्तों के अनुसार वह जिस लड़की से प्रेम करता था. वह उसके सिकुरसाइ घर आ गयी थी. समीर उसे अपने घर जाने के लिए कह रहा था. जब वह अपना घर नहीं गई तो समीर गुस्से में आकर कुजु नदी पुल से कुद कर जान दे दी. 
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने समीर को सदर अस्पताल लाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इघर पुलिस ने बताया कि समीर कुंकल किस कारण से घटना का अंजाम दिया है. छानबीन की जाएगी.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही