Search

Mumbai : पवन राजे हत्याकांड के सभी अभियुक्त बरी, CBI ने फैसले को चुनौती देने का फैसला किया

Mumbai : मुंबई स्थित सत्र न्यायालय ने कांग्रेस नेता पवन राजे निंबालकर हत्याकांड के सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया. न्यायालय द्वारा 20-6-2026 को सुनाये गये इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है.
 
मुंबई में कांग्रेस नेता पवन राजे और उनके ड्राइवर की हत्या 2006 में कर दी गयी थी. हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गयी थी. सीबीआई ने मामले की जांच के बाद वर्ष 2009 में पहला और 2010 में पूरक आरोप पत्र दायर किया. सीबीआई ने इस हत्याकांड में कुल 9 लोगों को आरोपित किया था.

आरोपितों की सूची में पदम सिंह, बाजीराव पाटिल का नाम भी शामिल था. मामले की सुनवाई के दौरान बाजीराव पाटिल एप्रुवर बन गया. सुनवाई पूरी करने के बाद ट्रायल कोर्ट ने 20-6-2026 को फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों का बरी कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही