Search

 
 
 

अयोध्या : 60 किलो चांदी की शिलाएं, हार, चरण पादुकाएं गायब, SIT जांच जारी

अयोध्या स्थित राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की जांच लगातार जारी है. जांच के दौरान यह बात सामने आयी है कि रामलला को भेंट की गयी  60 किलो चांदी की शिलाएं गायब हैं. अब तक इन शिलाओं का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं मिला है. चांदी की शिलाओं की मौजूदा स्थिति की पुष्टि भी नहीं हुई है.
 

Ayodhya : अयोध्या स्थित राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की जांच लगातार जारी है. जांच के दौरान यह बात सामने आयी है कि रामलला को भेंट की गयी  60 किलो चांदी की शिलाएं गायब हैं. अब तक इन शिलाओं का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं मिला है. चांदी की शिलाओं की मौजूदा स्थिति की पुष्टि भी नहीं हुई है. 
 


रामलला का प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर की नींव में रखने के लिए चांदी की शिलाएं भेंट की गयी थीं. इन शिलाओं का कोई ठोस रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया है. 
 


इस संबंध में ज्वेलर्स एसोसिएशन ने बताया कि 60 किलो चांदी की शिलाएं रसीद सहित ट्रस्ट के हवाले की गयी थीं.  हालांकि SIT को इस संबंध में कोई आधिकारिक दस्तावेज या रिकॉर्ड नहीं मिला है.  इसके अलावा जौनपुर के विश्वकर्मा परिवार द्वारा दिये गये हार का रिकॉर्ड भी गायब है.
 


खबरों के अनुसार SIT चढ़ावे के संग्रह, संरक्षण और रिकॉर्डिंग प्रक्रिया की गहराई से जांच कर रही है.  SIT के सदस्य पुजारियों सहित  ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारियों सहित संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर  रहे है.


 
जानकारी के अनुसार SIT के पास बहुमूल्य चढ़ावों से जुड़ी कुछ तस्वीरें  मौजूद हैं, जिनकी जांच की जा रही है. जांच के 6 दिन बीत गये हैं, SIT की टीम लगातार दस्तावेजों और लॉगबुक की जांच कर रही है,  

 

एसआईटी  इस मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, कृष्णदेव तिवारी और रामलला के चार पुजारियों से पूछताछ कर चुकी है. आभूषणों और चढ़ावे की देखरेख से जुड़े कृष्णदेव तिवारी ने हार, चरण पादुका सहित चांदी की शिलाओं के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है.

 

एसआईटी के वरिष्ठ सदस्य लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी किरण एस. और विशेष सचिव नीलरतन कुमार मामले की विस्तृत समीक्षा कर रहे हैं, 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही