Search

 
 
 

NEET re-exam : नागपुर के छात्र का परीक्षा सेंटर अबू धाबी, राहुल के निशाने पर मोदी सरकार

NEET re-exam की तैयारी कर रहे नागपुर के एक छात्र का परीक्षा सेंटर अबू धाबी किये जाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है,
 

NewDelhi : NEET re-exam की तैयारी कर रहे नागपुर के एक छात्र का परीक्षा सेंटर अबू धाबी किये जाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है,  

 


राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था.  कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया. उसका सेंटर अबू धाबी निकला.

 


श्री  गांधी ने लिखा कि न  पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है. वह छात्र रातभर रोता रहा. वह परीक्षा देने से ही मना कर रहा है. क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है? आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? 

 


राहुल ने लिखा कि कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुंच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए. आरोप लगाया कि NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता के धीरज का टेस्ट ले रही है.  जो system एक बच्चे को अपने ही शहर में एक सेंटर नहीं दे सकता, उल्टा विदेश भेज सकता है, उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं.  

 


राहुल ने  कहा कि कोटा में मैंने यही कहा था कि यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही. यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है. मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा,  हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए.

 


वो (बच्चे) एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं और हम यह उन्हें दिलवा कर रहेंगे.जानकारी के अनुसार इस गलती के सामने आते ही NTA ने  एग्जाम सेंटर नागपुर करने का आश्वासन दिया है, 
 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही