Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NEET-UG 2026 री-एग्जाम 551 शहरों के 5,500  परीक्षा केंद्रों पर 21 जून को,आज दिन भर मॉक ड्रिल

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पूर्व आज 20 जून, शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देशभर में मॉक ड्रिल कर रही है. मॉक ड्रिल देश के 551 शहरों में स्थित 5,500 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. इसके लिए 2 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पूर्व आज 20 जून, शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देशभर में मॉक ड्रिल कर रही है. मॉक ड्रिल देश के 551 शहरों में स्थित 5,500 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. इसके लिए 2 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है.  

 

NTA ने जानकारी दी है कि  फुलप्रूफ परीक्षा कराने के लिए कई लेवल के  सिक्यूरिटी अरेंजमेंट किये गये हैं. अहम खबर यह है कि सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले मॉक ड्रिल में प्रश्न-पत्रों की डिलीवरी से लेकर आंसर पेपर के कलेक्शन और परिवहन तक परीक्षा प्रक्रिया के हर चरण का अभ्यास किया जाना है.  .

 

सूत्रों के अनुसार NEET-UG  परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और सेंटर की एजेंसियों के साथ तालमेल बना कर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गयी है. 

 

परीक्षा के आयोजन के लिए  भारत के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाये गये हैंय  NTA के अनुसार  परीक्षा संपन्न कराने में 2 लाख से अधिक कर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर लगाये गये हैं

 

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होने वाली है. बता दें कि  PwD और PwBD श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया है. वे शाम 6:20 बजे तक परीक्षा लिख पायेंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही