Search

 
 
 

Chaibasa News : चाईबासा में 15 मई से शुरू होगा अंडर-16 समर क्रिकेट कैंप

जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 15 मई से समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह कैंप चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा.
 

Sukesh kumar

Chaibasa:  जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 15 मई से समर क्रिकेट कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह कैंप चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा.

 

जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले का कोई भी इच्छुक खिलाड़ी इस कैंप में भाग ले सकता है. लगभग 20 दिनों तक चलने वाले इस कैंप में बच्चों को फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ क्रिकेट की बारीकियों की ट्रेनिंग दी जाएगी.

 

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि पहले एक सप्ताह तक यह कैंप एक सत्र में 3 बजे से 6 बजे तक तथा 24 मई से 7 जून तक दो सत्रों (प्रातः 6 से 8 एवं अपराह्न 3 से 6 बजे तक) में आयोजित होगा. 

 

इस कैंप में स्थानीय कोच के अलावा झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा नामित कोच और ट्रेनर खिलाड़ियों को शारिरीक प्रशिक्षण के साथ-साथ बैंटिंग, बॉलिंग व क्षेत्ररक्षण के गुर सिखाएंगे. कैंप के प्रथम चरण में बच्चों के शारीरिक फिटनेश पर जोर दिया जाएगा जबकि बाद के सत्र में बल्लेबाजी व गेंदबाजी के साथ-साथ मानसिक मजबूती पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा. 


कैंप के दरम्यान बच्चों को दो टीमों में विभाजित कर उनकी क्षमता का मूल्यांकन भी किया जाएगा. 7 जून को संपन्न होने वाले समापण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा. महासचिव ने बताया कि कैंप में दाखिला लेने के इच्छुक बच्चे स्वयं अथवा माता-पिता के माध्यम से जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में आकर निबंधन करा सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही