Search

 
 
 

Chaibasa News :  मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, सांसद -विधायक ने भरा गणना फॉम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण व संग्रहण किया जा रहा है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Chakradharpur (Shambhu Kumar):भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण व संग्रहण किया जा रहा है.

 

 

इसी क्रम में चक्रधरपुर के पम्प रोड में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी तथा मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने अपने-अपने परिवार के साथ गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को सौंपा.बीएलओ ने जनप्रतिनिधियों के आवास पर पहुंचकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया, जिसे दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भरकर वापस किया.इस अवसर पर सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

 

Uploaded ImageUploaded Image

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने घर पर बीएलओ से प्राप्त गणना प्रपत्र को सावधानीपूर्वक भरकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित बीएलओ को अवश्य जमा करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके.उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक भारतीय नागरिक का संवैधानिक अधिकार होने के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति महत्वपूर्ण दायित्व भी है.इसलिए सभी पात्र नागरिक अपने नाम, पते तथा अन्य विवरणों का सत्यापन कर आवश्यक संशोधन समय पर कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही