Search

 
 
 

Chaibasa News: बारिश में दीवार गिरने से महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

पिछले दो दिन से हो रही रुक-रुक कर बारिश से पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड की बमेगुटु गांव में एक घर की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि तांतनगर की बमेगुटु गांव निवासी 33 वर्षीय महिला सुखमती बानरा रविवार को अपने घर में थी.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पिछले दो दिन से हो रही रुक-रुक कर बारिश से पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड की बमेगुटु गांव में एक घर की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि तांतनगर की बमेगुटु गांव निवासी 33 वर्षीय महिला सुखमती बानरा रविवार को अपने घर में थी. इस बीच तेज बारिश के दौरान सुखमती बानरा के मिट्टी के घर का एक हिस्सा अचानक गिर गया.

Uploaded Image

इसे भी पढ़ें:


जिसके मलबे में दबकर 33 वर्षीय महिला सुखमती बानरा की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के समय सुखमती घर में अकेली थी. परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे से शव को बाहर निकाला. शव को चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया. इधर घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही