Search

Bokaro News : पुल नहीं बनने से लाखों की सड़क बेकार, गांवों का संपर्क टूटा

Bokaro : राज्य सरकार गांवों मे सड़क बनाकर विकास का दावा कर रहीं है, लेकिन सतनपुर सहित कई गांवों में सड़क बनने के बाद भी पुल नहीं बनने से लोग परेशान हो रहे है. पुल नहीं बनने के कारण सड़क अनुपयोगी हो गया है. कई बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है. स्कूल जाने के लिए बच्चों को 5 से 7 किलोमीटर दूर घूमकर पढ़ने जाना पड़ता हैं. बरसात के दिनों में गांव के बच्चे स्कूल जाना छोड़ देते हैं. पुल बनाकर संपर्क पथ बना गया होता तो कई गांवों का संपर्क जुड़ जाता.
 
बोकारो जिले की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

ग्रामीणों के मुताबिक सड़क बन गया तो कई गांवों का संपर्क जुड़ जाएगा. जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी. हालांकि सवाल प्रशासन पर सवाल उठ रहा है कि सड़क पर सड़क बना, लाखों रूपए की निकासी हुई.यदि जमीन उपलब्ध नहीं हुई थी तो इन सड़क का निर्माण का औचित्य क्या है?. अधिकारियों ने इस पथ के प्रति अनभिज्ञता जाहिर किया है. अब देखना होगा कि क्या पुल बनेगा या ये भी राजनीति का शिकार होगा?

ग्रामीण छात्र सुशील कुमार हेंब्रम कहते हैं कि पुल नहीं बनने से 6 किमी दूरी तय कर स्कूल जाना पड़ता है. किसी ने इसपर कार्रवाई नहीं की. जबकि कामेश्वर हेंब्रम ने बताया कि कई बार आवेदन पत्र दिया गया, लेकिन संपर्क पथ पुल नहीं बनने के कारण आगे जुड़ नहीं पाया. जिससे बरसात में बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं, और दिनचर्य भी प्रभावित होता है. वहीं बीणा देवी कहना है कि बरसात में पानी बहने के कारण रास्ता ब्लॉक हो जाती हैं. किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही