Search

 
 
 

Chaibasa News : आनंदपुर में युवती ने कीटनाशक दवा खाकर दे दी जान

Chaibasa News: पति हरिनाथ लोहरा ने बताया कि गुरुवार को दोनों रोबोकेरा बाजार गए थे. वहां से लौटने के बाद शाम करीब सात बजे दोनों घर में बैठकर खाना खा रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई
 
फाइल फोटो.

Shambhu Kumar


Chakradharpur News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड के रोबोकेरा थाना क्षेत्र के रोमा गांव में एक युवती ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार रात की है. पूरे गांव में शोक का माहौल है. मृतका की पहचान हरिनाथ लोहरा की पत्नी सुकरमुनी लोहरा के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें


पति हरिनाथ लोहरा ने बताया कि गुरुवार को दोनों रोबोकेरा बाजार गए थे. वहां से लौटने के बाद शाम करीब सात बजे दोनों घर में बैठकर खाना खा रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई. इससे नाराज होकर सुकरमुनी घर से बाहर चली गई. कुछ देर बाद जब पति उसे खोजने निकला, तो घर के पिछले हिस्से में उसे बैठा हुआ पाया. वहां से कीटनाशक दवा की गंध आ रही थी. पूछने पर उसने कीटनाशक पीने की बात बताई.


हरिनाथ ने तत्काल उसे पानी पिलाया और उल्टी कराने का प्रयास किया. हालांकि, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ. तबीयत अधिक बिगड़ने पर रात करीब 11 बजे परिजन उसे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर रोबोकेरा थाना प्रभारी लालू प्रसाद पुलिस बल के साथ देर रात अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही