Search

 
 
 

Chaibasa News: सोनुआ के बारी गांव में पंखे की करंट से युवक की मौत

श्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के बारी गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बताया जाता है कि झालियामारा गांव निवासी शंकर हेंब्रम अपने फुआ घर बारी गांव में पंखा चालू कर रहा था.
 

Nitish Thakur

Goilkera: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के बारी गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बताया जाता है कि झालियामारा गांव निवासी शंकर हेंब्रम अपने फुआ घर बारी गांव में पंखा चालू कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक बिजली बोर्ड में आ रहे बिजली के करंट की चपेट में आ गया.

बिजली का झटका लगने से वह अचेत हो गया. परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से परिवार में गम का वातावरण है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही