Search

 
 
 

Ranchi News : पिठोरिया में आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, रिम्स रेफर

Ranchi : पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव में आपसी रंजिश में गोलीबारी की घटना सामने आई है. घटना में फिरोज अंसारी नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है.
 

Ranchi : पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो गांव में आपसी रंजिश में गोलीबारी की घटना सामने आई है. घटना में फिरोज अंसारी नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार गोली चलाने का आरोप अफसर अंसारी पर लगा है. लोगों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व अफसर अंसारी ने फिरोज अंसारी के नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस मामले में वह जेल में बंद था. हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा फिरोज अंसारी पर फायरिंग कर दी.

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल फिरोज अंसारी को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया.

 

सूचना मिलने के बाद पिठोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही