Search

 
 
 

Giridih News : गिरिडीह में गांधी चौक से बड़ा चौक तक सड़क किनारे से हटा अतिक्रमण

टीम ने गांधी चौक से बड़ा चौक तक सड़क किनारे लगे ठेले‑खोमचों को हटाया. सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहनों का चालान काटा गया. कार्रवाई का फुटपाथ दुकानदारों ने विरोध किया.
 
अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर.

Giridih : गिरिडीह नगर निगम प्रशानन ने मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान में ट्रैफिक पुलिस भी शामिल रही. टीम ने गांधी चौक से बड़ा चौक तक सड़क किनारे लगे ठेले‑खोमचों को हटाया. सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहनों का चालान काटा गया. कार्रवाई का फुटपाथ दुकानदारों ने विरोध किया. उनकी निगम अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई.


फुटपाथ दुकानदारों ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक इस तरह की कार्यवाही उनका रोज़गार प्रभावित कर रही है. निगम पहले उनके लिए स्थायी व्यवस्था करे, तब वे स्वयं अपना सामान वहां सिफ्ट करेंगे. कई दुकानदारों ने कहा कि शाम ढलते ही इस इलाके में फास्ट फूड और चाट-गुपचुप वाले दुकानें सड़क किनारे सज जाती हैं, जिससे गंदगी फैलती है. लेकिन निगम की कार्रवाई केवल दिन के समय सब्जी व फल बेचने वालों पर केंद्रित रहती है.


वहीं, निगम अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण और वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. कहा कि फुटपाथ दुकानदारों को हुट्टी बाजार स्थित हटिया परिसर में दुकान लगाने के लिए कहा गया है, पर वहां जाने के लिए राजी नहीं हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही