Search

 
 
 

Giridih News : कार में स्क्रेच आने से गुस्साए लोगों ने मरीज को लाने जा रही एंबुलेंस को रोका, किया हंगामा

गांवा थाना क्षेत्र के नगवां गांव से कुछ लोग कार से मिर्जागंज सूर्य मंदिर जा रहे थे. तिसरी चौक पर विपरीत दिशा से गुजर रही 108 एंबुलेंस उनकी कार से हल्का सट गई, जिससे कार में मामूली स्क्रेच आ गया. इस पर कार सवार लोगों ने एंबुलेंस को रोक लिया.
 
एंबुलेंस रोककर हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस.

Giridih : गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड मुख्यालय चौक पर मामूली सड़क हादसे को लेकर कुछ लोगों ने मरीज को लेने जा रही 108 एंबुलेंस को रोक दिया. लोगों ने करीब 15 मिनट तक एंबुलेंस को रोके रखा और जमकर हंगामा किया. घटना मंगलवार सुबह की है.


मिली जानकारी के अनुसार, गांवा थाना क्षेत्र के नगवां गांव से कुछ लोग कार से मिर्जागंज सूर्य मंदिर जा रहे थे. रास्ते में तिसरी चौक पर विपरीत दिशा से गुजर रही 108 एंबुलेंस उनकी कार से हल्का सट गई, जिससे कार में मामूली स्क्रेच आ गया. इस पर कार सवार लोगों ने एंबुलेंस को रोक लिया और नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे.


एंबुलेंस कर्मियों ने उन्हें बताया कि वे एक डिलीवरी मरीज को लेने आपातकालीन सेवा के तहत जा रहे हैं, लेकिन कार सवारों ने उनकी एक नहीं सुनी. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने.


सूचना मिलने पर तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात कर मामला शांत कराया. एंबुलेंस चालक व कार चालक का संपर्क नंबर लेकर एंबुलेंस को तत्काल रवाना कराया. पुलिस ने कार सवार लोगों को समझाया कि मरीज को अस्पताल पहुंचाने के बाद नुकसान की भरपाई पर बातचीत की जा सकती है. इसके बाद मामला शांत हो गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही