Search

 
 
 

महंगाई की मार: झारखंड में जल्द बढ़ सकता है निजी बसों का किराया, परिवहन सचिव को भेजा गया प्रस्ताव

Ranchi : झारखंड और बिहार के विभिन्न रूटों पर सफर करने वाले बस यात्रियों को जल्द ही महंगाई का बड़ा झटका लग सकता है. ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और बढ़ते परिचालन घाटे को देखते हुए निजी बस ऑपरेटरों ने किराए में वृद्धि करने की पूरी तैयारी कर ली है. किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव परिवहन सचिव के पास भेज दिया गया है.
 
  • ईंधन की कीमतों के कारण 15 से 20 प्रतिशत तक किराया बढ़ोतरी की तैयारी

Ranchi : झारखंड और बिहार के विभिन्न रूटों पर सफर करने वाले बस यात्रियों को जल्द ही महंगाई का बड़ा झटका लग सकता है. ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और बढ़ते परिचालन घाटे को देखते हुए निजी बस ऑपरेटरों ने किराए में वृद्धि करने की पूरी तैयारी कर ली है. किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव परिवहन सचिव के पास भेज दिया गया है. 

 

दो दिनों में स्वीकृति मिलने की उम्मीद

बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा ने बताया कि किराए में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है. औपचारिक प्रस्ताव परिवहन सचिव के पास भेज दिया गया है. एसोसिएशन को उम्मीद है कि अगले दो दिनों के भीतर इस पर प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी.

 

सिन्हा के अनुसार, मंजूरी मिलने के अगले ही दिन से नया किराया प्रभावी कर दिया जाएगा और अधिकतम एक सप्ताह के भीतर इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा. इस प्रस्ताव के लागू होने के बाद विभिन्न रूटों पर यात्रियों को औसतन 75 रुपये से लेकर 100 रुपये तक अतिरिक्त किराया चुकाने होंगे.

 

5 हजार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ का वहन संभव नहीं 

पटना, बक्सर, वाराणसी, कोलकाता और अयोध्या रूट के बस संचालकों का कहना है कि वर्तमान स्थिति में बिना किराया बढ़ाए बसों का संचालन करना अब संभव नहीं रह गया है. बक्सर और वाराणसी मार्ग के बस ऑपरेटरों ने बताया कि पिछले 15 दिनों में ईंधन के दामों में लगभग 10 रुपये प्रति लीटर का उछाल आया है. इसके कारण 800 किलोमीटर के लंबे सफर पर चलने वाले वाहनों के लिए प्रति चक्कर (राउंड ट्रिप) करीब 5000 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है, जिसकी भरपाई करना नामुमकिन हो रहा है.

 

इन प्रमुख रूटों पर जेब होगी ढीली

विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए आगामी दिनों में औसतन 75 से 100 रुपये की वृद्धि हो जाएगी. वर्तमान में बक्सर के लिए सीट का किराया 600 रुपये और स्लीपर का 700 रुपये तय है, जबकि वाराणसी मार्ग पर भी सीट के लिए 600 रुपये और स्लीपर के लिए 700 रुपये लिए जा रहे हैं.

 

इसी तरह औरंगाबाद, डेहरी और सासाराम रूट पर सीट का किराया 500 रुपये और स्लीपर का 600 रुपये है. पटना और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को अभी 500 रुपये और बलिया के लिए 700 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है. वहीं, सबसे बड़ा बदलाव अयोध्या रूट पर देखने को मिला है, जहां का किराया पहले के 1700 रुपये से बढ़कर अब सीधे 2000 रुपये पहुंचने वाला है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही