Search

 
 
 

पंचायती राज विभाग को चाहिए प्लानिंग एक्सपर्ट, हर महीने मिलेंगे एक लाख रुपये

झारखंड सरकार के पंचायती राज निदेशालय ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत पार्टिसिपेटरी प्लानिंग एक्सपर्ट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.
 

Ranchi: झारखंड सरकार के पंचायत राज निदेशालय ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत पार्टिसिपेटरी प्लानिंग एक्सपर्ट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस पद पर एक उम्मीदवार का चयन किया जाएगा.

 

 

चयनित अभ्यर्थी को 1 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही M.Sc. या M.A. में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होना जरूरी है.

 

उम्मीदवार के पास कुल 11 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए. इनमें कम से कम तीन साल का अनुभव पंचायती राज विभाग या राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (SIRD) में होना अनिवार्य है. ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), पंचायतों की योजना बनाने और जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण से जुड़े कार्यों का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी.

 

यह नियुक्ति एक साल के लिए अनुबंध के आधार पर होगी. अच्छा काम करने पर अवधि बढ़ाई जा सकती है. चयनित अभ्यर्थी की तैनाती केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान (CTI), हेहल, रांची में होगी.

 

चयन प्रक्रिया में आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार शामिल होंगे. इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही