Search

 
 
 

NEET से लेकर CBSE विवाद तक, JMM ने शिक्षा मंत्री को हटाने की उठाई मांग

Ranchi: झामुमो ने देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार समस्याएं सामने आ रही हैं. नीट और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है.
 

Ranchi: झामुमो ने देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी.

 

उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार समस्याएं सामने आ रही हैं. नीट और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. उनका आरोप है कि परीक्षा कराने वाली एजेंसियां सही तरीके से काम नहीं कर रही हैं.

 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि नीट परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य विवादों से छात्रों और उनके परिवारों को काफी परेशानी हुई. उन्होंने कहा कि इतने बड़े मामले के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए.

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है और निजी संस्थानों को बढ़ावा दिया जा रहा है. साथ ही उन्होंने यूजीसी के नए नियमों पर भी सवाल उठाए.

 

शिक्षा बजट का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा पर खर्च बढ़ाने की जरूरत है ताकि छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नाम पर पार्टी स्तर पर चर्चा चल रही है और जल्द फैसला लिया जाएगा. वहीं ट्रेजरी मामले में भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही