Search

 
 
 

Giridih News : पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के पोचरी गांव निवासी मिथुन मंडल के रूप में हुई है. घटना की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया.
 
मिथुन मंडल की फाइल फोटो.

Giridih : गिरिडीह जिले के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के पोचरी गांव निवासी मिथुन मंडल के रूप में हुई है. घटना की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया.


मिली जानकारी के अनुसार, मिथुन मंडल गुजरात में कार्यरत था. वह भुसावल से मुंबई-हावड़ा ट्रेन पकड़कर अपने घर पोचरी लौट रहा था. पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गिर पड़ा. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


घटना की सूचना मिलते ही बेको पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी पारसनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बताया गया कि मिथुन मंडल ट्रांसमिशन लाइन में स्टार लाइट कंपनी में सीनियर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही