Search

 
 
 

Chaibasa News : ट्रेन की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Chaibasa News :घटना के बाद उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.बताया जाता है कि रविवार देर रात करीब 11 बजे रमाई गागराई बड़ाबाम्बो जाने के लिए खरसावां रेलवे स्टेशन पहुंचा था. इसी दौरान वह एक चलती ट्रेन में सवार होने का प्रयास कर रहा था
 
इलाज के दौरान युवक की मौत

Shambhu Kumar

Chaibasa News : ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल खरसावां के गोपालपुर निवासी 26 वर्षीय रमाई गागराई की सोमवार को सदर अस्पताल, चाईबासा में इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में उसके दोनों पैर कट गए थे. 

 

 

घटना के बाद उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.बताया जाता है कि रविवार देर रात करीब 11 बजे रमाई गागराई बड़ाबाम्बो जाने के लिए खरसावां रेलवे स्टेशन पहुंचा था. इसी दौरान वह एक चलती ट्रेन में सवार होने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया. 

 

हादसे में उसके दोनों पैर कट गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल घटनास्थल से उठाकर चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया. 

 

इसके बाद उसे चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई.घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही