Search

 
 
 

चाईबासा : एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : अपने स्थायीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल आज छठवें दिन भी जारी रही. हड़ताल के कारण स्वस्थ सेवाओं पर व्यापक असर हो रहा है. एनआरएचएम कर्मियों की हड़ताल का ज्यादा प्रभाव रेफरल यूनिट सेंटर पर ज्यादा देखने को मिल रहा है, क्योंकि इन सेंटर से जुड़े एक सेंटर पर गांव की गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जाता है. स्ट्राइक पर रहने के कारण विभाग द्वारा ऐसी चिन्हित महिलाओं को सदर अस्पताल लाकर उनका प्रसव तथा इलाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-january-24-zilla-parishad-members-will-stage-a-one-day-protest-at-the-deputy-commissioners-office/">जमशेदपुर

: उपायुक्त कार्यालय पर 24 जनवरी को जिला परिषद सदस्य करेंगे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

स्थाई कर्मियों को जरूरत के अनुसार प्रखंडों व सदर अस्पताल में किया गया है तैनात

हालांकि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार इन कर्मियों की पूर्ति विभिन्न प्रखंडों में तैनात स्थाई कर्मियों को जरूरत के अनुसार प्रखंडों और सदर अस्पताल में तैनात किया गया है. ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ गांव या शहरी क्षेत्र से आने वाले लोगों को मिलता रहे. सिविल सर्जन डॉ. साहिल पाल ने बताया कि यह हड़ताल मुख्य रूप से एनआरएचएम कर्मियों का है जिनका कार्यकाल 10 वर्षों का हो चुका है इसमें वही लोग मुख्य रूप से शामिल हैं. स्वास्थ्य सुविधाएं सभी को मिलती रहे इसके लिए जो भी स्थाईकर्मी हैं उनको जरूरत के अनुसार प्रखंडों और जिला अस्पताल में तैनात किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही