Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : होली के दिन सदर अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिनियुक्त

Chaibasa (Sukesh Kumar) : होली के दिन सदर अस्पताल चाईबासा में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिनियुक्ति  करने की मांग सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय ने की थी. पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सांसद प्रतिनिधि ने असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा था. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mukherjees-xi-defeated-gs-club-by-eight-wickets-captured-the-title/">किरीबुरू

: मुखर्जी एकादश ने जीएस क्लब को आठ विकेट से किया पराजित, खिताब पर किया कब्जा

दो पाली में नेत्र सहायक कर्मी प्रतिनियुक्त

उन्होने कहा कि होली के दिन लगभग सभी निजी नेत्र चिकित्सालय बंद रहते हैं. होली के दिन रंग खेलते वक्त आंखों में रंग जला जाता है. इससे लोगों को उपचार की आवश्यकता पड़ती है. नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को अन्य शहर जाना पड़ता है. इसलिए होली के दिन विशेषकर प. सिंहभूम जिला मुख्यालय सदर अस्पताल चाईबासा में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति जनहित में की जाए ताकि लोगों का प्राथमिक उपचार हो पाए. जिसके बाद असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी साहिर पाल द्वारा होली के दिन सदर अस्पताल-चाईबासा के आपातकालीन कक्ष में दो पालियों में नेत्र सहायक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिसमें सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रमण कुमार तथा दोपहर तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक डॉ. मनोज कुमार मुंडा उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें :होलिका">https://lagatar.in/holika-dahan-today-know-the-exact-date-auspicious-time-and-method-of-worship/">होलिका

दहन आज, जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही