Search

 
 
 

Chaibasa : मेघाहातुबुरु में स्कूल बस सेवा बंद होने पर अभिभावकों का फूटा गुस्सा, बच्चों की सुरक्षा पर जताई चिंता

पश्चिमी सिंहभूम जिले के केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के विद्यार्थियों को लेकर जा रही सेल किरीबुरू की स्कूल बस को शनिवार सुबह मुर्गापाड़ा में अभिभावकों ने कुछ देर के लिए रोककर विरोध प्रदर्शन किया. करीब 15 मिनट तक चले इस विरोध के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे देखते हुए बस को स्कूल के लिए रवाना कर दिया गया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Amit Kumar


Nowamundi : पश्चिमी सिंहभूम जिले के केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के विद्यार्थियों को लेकर जा रही सेल किरीबुरू की स्कूल बस को शनिवार सुबह मुर्गापाड़ा में अभिभावकों ने कुछ देर के लिए रोककर विरोध प्रदर्शन किया. करीब 15 मिनट तक चले इस विरोध के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे देखते हुए बस को स्कूल के लिए रवाना कर दिया गया.

 

अभिभावकों ने कहा कि सेल मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने न्यू कैंप क्षेत्र के बच्चों के लिए संचालित अलग स्कूल बस सेवा बंद कर दी है. इसके कारण अब न्यू कैंप के 30 से 40 विद्यार्थियों को हिलटॉप और मुर्गापाड़ा रूट की बस से सफर करना पड़ रहा है, जो पहले से ही क्षमता से अधिक बच्चों से भरी रहती है.

 

Uploaded Image

 

अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि भीड़भाड़ के कारण बच्चों को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ता है और कई बार चोट लगने की घटनाएं भी हुई है. कुछ विद्यार्थियों को सीट नहीं मिलने के कारण स्कूल जाने से भी वंचित होना पड़ता है. बरसात के मौसम में कई बच्चों को पैदल स्कूल जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय महिला जोया खान ने बताया कि कई दिनों से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई पहल नहीं होने पर शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया गया. उन्होंने मांग की कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए न्यू कैंप के लिए अलग स्कूल बस सेवा जल्द से जल्द बहाल की जाए.

 

अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन की होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही