Search

 
 
 

Latehar News : खेत में काम रहे युवक पर तीन भालुओं ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

जिले के महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा पंचायत के कुकुद गांव में तीन जंगली भालूओं ने खेत में काम रहे एक युवक पर हमला कर दिया. भालू के हमले में किसान के सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान किशुन नगेसिया (30) के रूप में की गयी है.
 
Latehar News

Latehar :   जिले के महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा पंचायत के कुकुद गांव में तीन जंगली भालूओं ने खेत में काम रहे एक युवक पर हमला कर दिया. भालू के हमले में किसान के सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान किशुन नगेसिया (30) के रूप में की गयी है. 

 

घटना की सूचना मिलने पर वनपाल गुरु दयाल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को  महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

 

वनपाल ने घायल युवक के परिजनों को इलाज के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया. उन्‍होंने कहा कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजा की राशि दी जायेगी.

 

Uploaded Image

 

घायल युवक ने शनिवार को सदर अस्‍पताल में अपनी आपबीती बतायी. उसने बताया कि शुक्रवार की शाम अपने खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान जंगल की ओर से निकले तीन भालूओं ने उस पर अचानक हमला कर दिया. शोर मचाने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और भालू को भगाया. प्राथमिक इलाज के बाद शुक्रवार की देर रात वह सदर अस्‍पताल पहुंचा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही