Search

 
 
 

गेरूवा नदी में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमला, दारोगा घायल

बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित गेरूवा नदी में अवैध बालू खनन रोकने पहुंची बिहार पुलिस की टीम पर बालू तस्करों ने हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया और धौरैया थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चौधरी के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए. हमलावर पुलिस की ओर से जब्त किए गए बालू लदे ट्रैक्टर को भी छुड़ाकर झारखंड की ओर लेकर फरार हो गए.
 
झारखंड की खबरें

Godda/Banka: बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित गेरूवा नदी में अवैध बालू खनन रोकने पहुंची बिहार पुलिस की टीम पर बालू तस्करों ने हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया और धौरैया थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चौधरी के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए. हमलावर पुलिस की ओर से जब्त किए गए बालू लदे ट्रैक्टर को भी छुड़ाकर झारखंड की ओर लेकर फरार हो गए.

 

जानकारी के अनुसार, घटना एक जुलाई की रात करीब 11 बजे की है. बताया जाता है कि झारखंड के गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर बिहार के बांका जिले के धौरैया थाना क्षेत्र स्थित पहसाना गांव के समीप गेरूवा नदी में अवैध बालू उठाव के लिए पहुंचे थे.

 

गुप्त सूचना मिलने पर धौरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इसी दौरान अवैध खनन में शामिल लोगों ने अपने अन्य साथियों को सूचना दे दी. कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया.

 

हमले में सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चौधरी घायल हो गए. वहीं हमलावरों ने अफरा-तफरी का फायदा उठाकर पुलिस की गिरफ्त में लिया गया ट्रैक्टर भी छुड़ा लिया और झारखंड की सीमा की ओर फरार हो गए.

 

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी और सख्त किए जाने की बात कही जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही