Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सिकुरसाई बायपास सड़क के किनारे भारी वाहन खड़ी होने से लोगों को हो रही परेशानी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : भारी वाहन चालकों द्वारा सदर अनुमंडल पदाधिकारी चाईबासा द्वारा जारी आदेश का अवमानना किया जा रहा है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने हाता से आने वाली भारी वाहनों को कुजू नदी के उस पार ही रोकने का आदेश जारी किया है. लेकिन सिकुरसाई बायपास सड़क के किनारे बिना भय के भारी वाहन खड़ी है. जिसके कारण हमने बायपास सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों की सूचना फोन के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी को दी है. यह प्रतिक्रिया झारखंड पुनरुत्थान अभियान के संयोजक सन्नी सिंकु ने एक बैठक में दी. इसे भी पढ़ें : पीरटांड़">https://lagatar.in/pirtand-measles-rubella-vaccination-and-corona-test-camp-organized-in-schools/">पीरटांड़

: स्कूलों में मिजिल्स रुबैला टीकाकरण व कोरोना जांच शिविर का आयोजन

बैठक में अन्य बिन्दुओं पर किया गया विचार विमर्श

शुक्रवार को चाईबासा में एक बैठक आयोजित कर अन्य बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया गया. इस दौरान अभियान के पदाधिकारियों ने कहा कि झारखंड पुनरुत्थान अभियान अनुमंडल पदाधिकारी से मांग करती है कि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित हो, ताकि जन मानस को विश्वास हो सके कि विधि व्यवस्था बहाल है. झारखंड पुनरुत्थान अभियान की बैठक में अमृत मांझी, राधामोहन बनर्जी, अमर, प्रवीण और अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही