Search

 
 
 

चाईबासा : अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के सरगना शिवशंकर के घर पर चला पुलिस का बुलडोजर

 
  • पश्चिमी सिंहभूम में पहली बार किसी अपराधी के घर को तोड़ा गया
    Chaibasa : अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के सरगना शिवशंकर जोको उर्फ पडेया के घर को पुलिस ने बुलडोजर से तोड़कर जमींदोज कर दिया. शिवशंकर का घर पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र के इलिगाड़ा गांव में है. आरोपी ओड़िशा और झारखंड में करीब 19 संगीन मामले का आरोपी है. पश्चिमी सिंहभूम में पहली बार किसी अपराधी के घर को तोड़ा गया है.

    लूट, डकैती, चोरी और हत्या के मामले दर्ज हैं

    मांझारी थाना के तांतनगर ओपी में 18 जनवरी 2022 को धारा 392 भादवि के तहत मामला दर्ज था. जिसमें भूषण फाइनेंस के एजेंट से 1.52 लाख रुपए तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटने का मामला दर्ज था. अनुसंधान में शिवशंकर जोको उर्फ पडेया, हरीश गोप, नितेश चतबा का नाम था. इस मामले में हरीश एवं नितेश जेल में हैं. घटना के बाद से आरोपी शिवशंकर जोको उर्फ पडेया सपरिवार फरार चल रहा है. इस घटना के अलावा टोंटो, नोवामुंडी, जागनाथपुर, बड़ाजामदा, मांझारी, रायरंगपुर शहरी एवं मुफ्फसिल (देहात) थाना जाशीपुर के अलावा कई थाना में उसके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी और हत्या के मामले दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें – 171">https://lagatar.in/171-doctors-will-be-appointed-advertisement-came-out/">171

चिकित्सकों की होगी नियुक्ति, निकला विज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही