Search

 
 
 

चाईबासा : जुमे की नमाज को लेकर पुलिस रही सतर्क, शहर में सब कुछ रहा सामान्य

 
Chaibasa : जुमे की नमाज के बाद शहर में स्थिति सामान्य रहे इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए थे. जुमे की नमाज के बाद स्थितियां सब कुछ सामान्य रही. आशंकाओं के देखते हुए सदर बाजार और बड़ी बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. एंटी राइट्स वाहन और अग्निशमन गाड़ियों को भी खड़ा किया गया था. बड़ी बाजार में दो ड्रोन से स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही थी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-tumor-of-10-5-kg-came-out-from-the-stomach-of-a-30-year-old-girl/">घाटशिला

: 30 वर्षीय युवती के पेट से निकला 10.5 किलो का ट्यूमर
हालांकि नमाज के बाद सब कुछ सामान्य रहा. सभी नमाजी नमाज पढ़कर अपने-अपने घरों को चले गए और पुलिस अंत तक बड़ी बाजार में जमी रही. अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष फैयाज खान स्वयं नमाज पढ़ने के बाद बड़ी बाजार में पुलिस के साथ खड़े रहे, ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना घटित हो तो उस पर नियंत्रण पाया जा सके. इसके लिए सभी लोगों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही