Search

 
 
 

घाटशिला : 30 वर्षीय युवती के पेट से निकला 10.5 किलो का ट्यूमर

 
Ghatshila : सूवर्णरेखा नर्सिंग होम के सर्जन डॉ. श्याम चंद्र बास्के की टीम ने सफल ऑपरेशन कर डुमरिया प्रखंड के मुड़ाकंजिया गांव की रहने वाली 30 वर्षीय युवती के पेट से 10.5 किलो का ट्यूमर निकाला गया. इस संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर सर्जन डॉ. श्याम चरण बास्के ने बताया कि युवती पिछले 2 वर्ष से पेट दर्द की समस्या को लेकर परेशान थी. पिछले महीने नर्सिंग होम में जांच कराने आई थी. जांच उपरांत कई टेस्ट कराया गया. टेस्ट में पता चला कि उसे ओवरी डार्मोसिस्ट बीमारी है. अल्ट्रासाउंड से पता चला कि यह पूरी तरह ट्यूमर का रूप ले लिया है. निश्चेतक डॉ. आशीष कुमार दास के सहयोग से ऑपरेशन किया गया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-anti-crime-vehicle-investigation-campaign-started-at-fuldungri-chowk/">घाटशिला

: फूलडुंगरी चौक पर चला एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

ढाई घंटे तक ऑपरेशन चला

ऑपरेशन ढाई घंटे तक चला. इतना बड़ा ट्यूमर था कि पूरे पेट में चीरा लगाने के बाद भी ट्यूमर निकालने में परेशानी हो रही थी. ट्यूमर को छेद कर उसके अंदर भरा पानी निकाला गया. जब आकार छोटा हुआ तो ऑपरेशन कर बाहर निकाला लगभग 10.5 केजी का ट्यूमर था. ट्यूमर को बायोप्सी के लिए भेज दिया गया है. युवती के पिता मिर्जा वास्के ने बताया कि बेटी के इलाज के लिए जमशेदपुर के कई अस्पतालों में जांच कराया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-ssp-motivated-the-youth-opposing-agneepath-to-walk-on-the-right-path/">जमशेदपुर

: अग्निपथ का विरोध कर रहे युवाओं को डीसी-एसएसपी ने सही पथ पर चलने के लिए मोटिवेट किया

मरीज पूरी तरह है स्वस्थ

आर्थिक तंगी के कारण ऑपरेशन कराने मैं परेशानी आ रही थी यहां के चिकित्सक ने प्रबंधक रंजीत ठाकुर से बात करने के बाद ऑपरेशन का तिथि दिया गया सफल ऑपरेशन हुआ है बेटी अभी पूरी तरह स्वस्थ है ऑपरेशन टीम में सर्जन तथा निश्चेतक के अलावा सिस्टर मीनू बांद्रा जगदीश महतो सलील बारिक राहुल मंडल काजल सोरेन शामिल थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही