Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी शुरू, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पारंपरिक कार्यक्रम सहित ऑरकेस्ट्रा आदि का आयोजन होगा. इसमें स्थानीय कलाकरों एवं अन्य जगहों के प्रसिद्ध कलाकार जनजातीय भाषा में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम स्थल सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान चाईबासा में सभी आदिवासी समुदायों द्वारा अलग-अलग जगहों से आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति पर आधारित 100 स्टॉल लगाए जाएंगे. यह निर्णय विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति की सभी आदिवासी समुदायों के संयोजकों के साथ हुई बैठक में लिया गया. बैठक शुक्रवार को टुसा सरदार पब्लिक स्कूल में हुई. इसे भी पढ़ें : राजनाथ">https://lagatar.in/rajnath-singh-said-in-lok-sabha-the-government-is-ready-to-discuss-manipur-incident-t-opposition-is-not-serious/">राजनाथ

सिंह ने लोकसभा में कहा, मणिपुर की घटना पर सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष गंभीर नहीं
बैठक में विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित हो समाज महासभा, युवा महासभा, सेवानिवृत्त संगठन, जोहार संगठन, कोल्हान यंगस्टर यूनिटी, भारत मुंडा समाज, उरांव समाज, संथाल समाज, एसटीएससी परिसंघ, महिला समूह सहित विभिन्न आदिवासी संगठन एवं समुदाय के संयोजक सहित 30 से ज्यादा लोग मौजूद थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आदिवासी समुदाय के अलग-अलग क्षेत्र विशेष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को भी सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी के लिए बेला जेराई को जिम्मा सौंपा गया है. वहीं परंपारिक सांस्कृतिक नृत्य और गीत के लिए अलग-अलग समाज से टीम को आमंत्रित किया गया है. इसके लिए जोहार के रमेश जेराई को जिम्मा सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : टाटा">https://lagatar.in/tata-sons-tata-agratas-will-start-two-battery-plants-at-a-cost-of-one-billion-production-target-in-two-years/">टाटा

संस : एक अरब की लागत से दो बैटरी संयंत्र शुरू करेगी टाटा एग्राटास , दो वर्ष में उत्पादन का लक्ष्य
कार्यक्रम स्थल सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में लगने वाले 100 स्टॉल को आवंटित करने के लिए कोल्हान यंगस्टर यूनिटी के सन्नी देवगम को जिम्मा दिया गया है. कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए रमेश जेराई एवं टीम, सहयोग लेने के लिए अनील लकड़ा एवं टीम, कार्यक्रम स्थल में खानपान के लिए इपील सामड को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए टूसा सरदार स्कूल में कंट्रोल रूम बनाया गया है. आयोजन समिति की अगली बैठक 24 जुलाई को शाम 4 बजे टूसा सरदार स्कूल में होगी. बैठक की अध्यक्षता रमाय पूर्ति एवं धन्यवाद ज्ञापन यदुनाथ तियू ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही