Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जिला मत्स्य कार्यालय में सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात

Chaibasa (Sukesh Kumar) :चाईबासा स्थित जिला मत्स्य कार्यालय के सभागार में रविवार को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया. इसे लिए एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वक्तव्य को रखा. जिला मत्स्य पदाधिकारी जंयत रंजन के नेतृत्व में जिलेभर के मत्स्य कृषक, मत्स्य जीवी समूह के सदस्यों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना. मालूम हो कि देश के प्रधानमंत्री के निर्देशन में मत्स्य पालकों के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का शुभारंभ किया गया है, जो मछली पालन के कार्यों को रोजगार के रूप में परिवर्तित करने में काफी मददगार साबित हो रहा है. मौके पर जिले के विभिन्न स्थानों के मत्स्य जीवी समूह सदस्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-discussion-on-improving-the-quality-of-the-school-in-the-agm-of-vanbandhu-parishad-ekal-abhiyan/">आदित्यपुर

: वनबंधु परिषद एकल अभियान के एजीएम में विद्यालय की गुणवत्ता सुधारने पर विमर्श
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही