- ग्राम मुंडा जॉर्ज तुबिड ने कहा, ग्रामीण नहीं चाहते हैं कि कैंप गांव में खुले
- उपायुक्त से लिखित शिकायत कर कहा, सीआरपीएफ अफसर मांग रहे हैं जमीन
है बिहार, जहां फिर से नीतीशे कुमार पत्र में ग्राम मुंडा जॉर्ज तुबिड ने कहा है कि जोजोहातु का ग्राम मुंडा हूं. ग्रामसभा का अध्यक्ष भी हूं. मेरे गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय जोजोहातु में सीआरपीएफ कैंप स्थापित है. कैंप के अधिकारी नए कैंप की स्थापना के लिये जमीन मांग रहे हैं. इसके परिणामस्वरूप मैं तनावग्रस्त हो गया हूं. गांव का मुंडा और ग्रामसभा का अध्यक्ष होने के नाते मैं ग्रामीणों की सहमति के बिना कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं हूं. ग्रामीण नहीं चाहते हैं कि उनकी जमीन पर गांव में कैंप बने. क्योंकि पूर्व में गांव की एक लड़की के साथ एक जोजोहातु सीआरपीएफ कैंप के जवान द्वारा दुष्कर्म की कोशिश की घटना घट चुकी है. इस घटना से ग्रामीण डरे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cable-thieves-attacked-security-forces-in-mugma-firing-3-rounds-in-response/">धनबाद
: मुगमा में केबल चोरों ने सुरक्षा बलों पर किया हमला, जबाव में 3 राउंड फायरिंग यह घटना 15 जून 2023 की है. मध्यरात्रि में कैंप का एक जवान पास के एक घर में घुसकर एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया था. इसकी लिखित शिकायत मुफ्फसिल थाने में की गयी थी. लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. पुलिस अधीक्षक और आपको भी सूचना दी गयी थी. लेकिन जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. कैंप हटाने की भी मांग की गयी थी. पत्र में मुंडा ने ये भी कहा है कि हमारी ग्रामसभा ने पूर्व के अनुभव के आधार पर पाया है कि कैंप के जवान हमारी बहू-बेटियों पर बुरी नजर रखते हैं. इसलिये स्कूल से कैंप हटाया जाये ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो. अन्यथा जनांदोलन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-foot-over-bridge-construction-work-started-at-tori-railway-station/">चंदवा
: टोरी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू
कैंप नहीं बनने दिया जायेगा : सावैयां
आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष तथा कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां ने कहा कि अब फिर से जोजोहातु में कैंप नहीं बनने दिया जायेगा. गांव की एक नाबालिग लड़की से एक जवान द्वारा रेप की कोशिश हो चुकी है. शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की थी. ऐसे में कैंप और खुलेगा तो पूरा गांव भय के वातावरण में आ जायेगा. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-was-implicated-public-will-teach-bjp-a-lesson-abhishek-singh/">हेमंतसोरेन को फंसाया गया, भाजपा को जनता सीखाएगी सबक : अभिषेक सिंह
नोवामुंडी : पूर्व सीएम मधु व सांसद गीता का अस्तित्व समाप्त : मंजीत
alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड के बड़ापासेया गांव में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक मंडल अध्यक्ष सुखराम लागुरी की अध्यक्षता में की गई. इसमें मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा उपस्थित रहे. जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने कहा की सिंहभूम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व सांसद का अस्तित्व समाप्त हो गई है. अगले साल 2024 के दोनों चुनाव में हार तय है. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-was-implicated-public-will-teach-bjp-a-lesson-abhishek-singh/">हेमंत
सोरेन को फंसाया गया, भाजपा को जनता सीखाएगी सबक : अभिषेक सिंह कोड़ा ने कहा भाजपा आदिवासियों, दलित और पिछड़ा वर्ग की हितैसी पार्टी है. भाजपा ने सबसे ज्यादा आदिवासियों की चिंता की है. आदिवासी समाज से देश को राष्ट्रपति दिया. आदिवासियों के जनजातीय मंत्रालय बनाने का काम किया. कांग्रेस ने 70 सालों तक आदिवासी को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का काम किया. बैठक में मुरली लागुरी, घनश्याम बोबोगा, पीताम्बर बोबोंगा, साधु बोबोगा, मंगल सिंह सिंकु, बिनोद मालूवा, बनमली गोप, जडेश्वर तांती आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-pradesh-congresss-jumbojet-election-committee-announced/">झारखंड
प्रदेश कांग्रेस की जंबोजेट चुनाव कमेटी घोषित
चाईबासा : चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब को हरा एमसीसी सेमीफाइनल में
alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : शिवम कुमार एवं जयप्रकाश राजपूत की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत एमसीसी चाईबासा ने चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से पराजित कर सेमीफाईनल में प्रवेश किया. अब सेमी फाईनल में एमसीसी चाईबासा का मुकाबला फ्रेंडस क्लब चाईबासा से होगा. टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 31.3 ओवर में 186 रन बनाकर आल आउट हो गई. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-was-implicated-public-will-teach-bjp-a-lesson-abhishek-singh/">हेमंत
सोरेन को फंसाया गया, भाजपा को जनता सीखाएगी सबक : अभिषेक सिंह मध्यमक्रम के बल्लेबाज अजिल अल्ताफ ने चार चौकों एवं एक छक्का की मदद से सर्वाधिक 46 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष श्रीवास्तव ने 34 रन, निर्मल ने 31 रन तथा रोनित थापा ने 30 रनों का योगदान दिया. एमसीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए बामहस्त स्पिनर तन्मय तंतुबाई ने 28 रन देकर 4 विकेट, कुणाल चक्रवर्ती ने 22 रन देकर 2 विकेट तथा कुमार करण ने 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए. इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/the-committee-headed-by-pm-will-meet-on-wednesday-to-select-the-new-election-commissioner/">नये
निर्वाचन आयुक्त के चयन के लिए पीएम की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक बुधवार को एमसीसी के बल्लेबाजों ने मात्र 17.2 ओवर में दो विकेट खोकर 181 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया. उद्घाटक बल्लेबाज शुभम कुमार ने मात्र 48 गेंदों पर दस चौकों एवं चार छक्कों की मदद से 85 नाबाद रनों की धुआँधार पारी खेली. हालांकि दूसरे ही ओवर में एम सी सी चाईबासा को पहला झटका लगा जब कल शानदार बल्लेबाजी करने वाले कुमार करण को शून्य के स्कोर पर मंजर आलम ने चलता कर दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-river-water-is-not-being-utilized-mahendra-jamuda/">चाईबासा
: नदी का पानी का उपयोग नहीं हो पा रहा है : महेंद्र जामुदा उस समय टीम का स्कोर मात्र 11 ही था. लेकिन करण के आउट होते ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जयप्रकाश राजपूत ने मात्र 45 गेंदों पर छह चौकों एवं पाँच छक्कों की मदद से 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर जीत की पटकथा लिख दी. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाकर जीत को आसान बना दिया. 144 के स्कोर पर जयप्रकाश के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए राकेश कुमार ने 19 नाबाद रनों की पारी खेली. चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब की ओर से मंजर आलम एवं निर्मल को एक-एक सफलता हाथ लगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment